Agra accident: ट्रैक्टर ट्रॉली बनी जानलेवा, ऑटो रिक्शा में सवार पिता और दो बच्चों को कुचला, तीनों की मौत
Agra accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में सोमवार तड़के भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार के ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को कुचल दिया। ऑटो में सवार एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने बच्चों को लेकर उनके नाना नानी के घर जा रहा था।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं मरने वाले शख्स के परिजनों को फोन करके सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि तीन लोगों की मौत हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पत्नी और बच्चों के साथ जा रहा था ससुराल: बताया जा रहा है कि दिल्ली के नागलोई के लक्ष्मी पार्क में रहने वाला 35 वर्षीय नितेश पाल अपनी पत्नी सुधा और चार बच्चों के साथ सोमवार सुबह ऑटो में सवार होकर अपने ससुराल मैनपुरी जा रहा था।
बताया जा रहा है कि स्कूल में गर्मी की छुट्टियां होने के चलते बच्चों और उसकी पत्नी द्वारा कुछ दिन मैनपुरी में बिताने के लिए कहा गया था जिसके चलते वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर सोमवार मैनपुरी के लिए निकला था। सुबह करीब 4 बजे बच्चों को लेकर वह आगरा पहुंचा।
आगरा जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार के ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसे समय कुछ लोग सड़क पर टहलने के लिए निकले थे। उन लोगों ने बताया की टक्कर के बाद ऑटो में सवार लोग दूर-दूर जाकर गिर गए।
उसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें ऑटो से बाहर निकलते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन तब तक निलेश और उसके 12 वर्षीय बेटे हर्ष तथा 9 वर्षीय बेटी गुरप्रीत की मौत हो गई थी।
इसके अलावा निलेश की पत्नी सुधा और अन्य बच्चों को एसएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बारे में इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा द्वारा मीडिया को बताया गया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया गया है। ट्रैक्टर चालक पकड़ा गया है उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे में मरने वाले लोगों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनके परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications