Agra: 15 अप्रैल से नैनीताल घूमने गए एक ही परिवार के 6 सदस्य रहस्मय तरीके से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

एक 6 लोगों का पूरा परिवार जो आगरा से नैनीताल घूमने के लिए निकला था, वो कहीं गायब हो गया है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि 24 अप्रैल को उनकी लोकेशन जयपुर में मिली है। उसके बाद से फ़ोन स्विच ऑफ है।

Agra 6 members of the same family who went to visit Nainital mysteriously went missing from April 15

आगरा से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक दवा व्यापारी पूरे परिवार समेत गायब हो गया है। बताया जा रहा है कि वह 15 अप्रैल को नैनीताल घूमने के लिए आगरा स्थित घर से निकले थे। लापता लोगों में पति, पत्नी, बेटी, बेटा, बेटे की पत्नी और एक साल का नाती शामिल है। हैरानी वाली बात ये भी है कि नैनीताल घूमने गए परिवार की अंतिम लोकेशन 24 अप्रैल को जयपुर में मिली है।

23 अप्रैल तक वापस आने का था प्लान
बता दें कि फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कमला नगर निवासी दवा व्यापारी वर्तमान में आगरा के थाना ट्रांसयमुना के श्रीनगर कॉलोनी में रह रहे थे। 15 अप्रैल को 50 साल के दवा व्यापारी राजेश शर्मा, पत्नी सीमा शर्मा, बेटी काव्या वशिष्ठ, बेटे अभिषेक वशिष्ठ, बेटे की पत्नी उषा वशिष्ठ और एक वर्षीय नाती विनायक के साथ आगरा से नैनीताल घूमने गए थे। उन्होंने जाने के दौरान 23 अप्रैल तक घर वापस आने की बात कही थी। लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे हैं।

बरेली में होने की कही बात, फिर लोकेशन जयपुर कैसे?
वहीं राजेश शर्मा के भाई फिरोजाबाद निवासी रमांकांत शर्मा ने थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि भाई और उनके परिजनों से 23 अप्रैल के बाद बात नहीं हुई। 23 अप्रैल की शाम को करीब साढ़े सात बजे भतीजे अभिषेक से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वो बरेली में हैं, देर रात तक आगरा पहुंच जाएंगे। लेकिन वे नहीं आए, उनसे कोई संपर्क भी नहीं हुआ। 24 अप्रैल को उनकी लॉकेशन जयपुर में मिली। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Recommended Video

    आगरा: द केरला स्टोरी पर दर्शकों का रिएक्शन, फिल्म को लेकर लोगों ने दी प्रतिक्रियाये

    तलाश में जुटी पुलिस
    प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि राजेश शर्मा और उनके परिवार की आखिरी लोकेशन 24 अप्रैल की जयपुर के होटल की है। परिवार 24 अप्रैल की दोपहर 11:30 बजे वहां से चेकआउट कर गया था। जिसके बाद सभी के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। परिवार के बारे में सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+