आगरा: होली के दिन सिपाही ने मामूली बात पर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Agra news, आगरा। यूपी के ताजनगरी आगरा में भले ही पुलिस ने तमाम कार्रवाइयों के चलते त्योहार का माहौल खराब न होने की बात कही हो पर शहर के थाना मंटोला में पुलिस का यह रौद्र रूप आपको विचलित कर सकता है।

A youth beaten by policeman on holi

यहां थाने के सामने की गली में एक शख्स को सिपाही ने केवल इसलिए लाठियों से पीटा क्योंकि सिपाही के टोकने पर उसने उसे कुछ अपशब्द कह दिया था। गुस्साए सिपाही ने थाने के सामने ही अमानवीयता दिखाते हुए लाठियों और थप्पड़ों से जमकर उसकी पिटाई कर डाली। वह शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

A youth beaten by policeman on holi

सिपाही द्वारा विक्षिप्त की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। जानकारी करने पर पता चला है कि अमानवीयता करने वाला यह सिपाही वीरी सिंह है और मंटोला थाना के बाहर इसकी ड्यूटी लगी थी।

यह पूरी घटना तब की है जब खुद आगरा एसएसपी सड़क पर खड़े होकर चेकिंग कर रहे थे। फिलहाल इन मामले में कोई पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+