सपा को यूपी में तगड़ा झटका, 500 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

आगरा में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्थित आगरा जिले में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

sapa

यहां के गुवरिया, मैनपुरी गांव के 500 कार्यकर्ताओं ने सोमवार (17 अक्टूबर) को सपा का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

उनके मुताबिक उन्होंने पार्टी स्थानीय विधायक ब्रिजेश कठेरिया की वजह से छोड़ दी क्योंकि वो उनके गांव में विद्युतीकरण नहीं करा पा रहे थे।

बता दें कि मैनपुरी में करीब 2500 ऐसे छोटे गांव हैं जहां से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का परिवार आता है वहां आजादी के बाद से अब तक विद्युत व्यवस्था नहीं है।

नहीं पूरी हुईं मांगे

पत्रकारों को गांव वालों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि वो लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे लेकिन वो पूरी नहीं की गईं। हम उन्हें वोट देते थे लेकिन बदले में हमें कुछ नहीं मिला। तो उन्हें समर्थन देने का कोई मतलब ही नहीं है।

इस मामले में आगरा स्थित किशनी के विधायक ब्रिजेश कठेरिया ने कहा कि वो गांव वालों की मांग पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रशासनिक निर्णयों में समय लगता है।

ब्रिजेश ने बताया कि शनिवार को उन्होंने विद्युतीकरण के मुद्दे पर ही जिलाधिकारी से बात की थी और इस समस्या का निराकरण जल्द ही हो जाएगा।

गौरतलब है कि साल 2017 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सपा इन दिनों पारिवारिक संकटों से भी जूझ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+