आगरा में 3 नए मामले और आए सामने, मरीजों की संख्या 92 हुई

आगरा। कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। शनिवार सुबह आगरा जिले में कोरोना वायरस के तीन और नए मामले सामने आए है। इससे पहले शुक्रवार को पांच और केस सामने आए थे। सभी को इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में रखा है। बता दें कि आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 हो चुकी है। इनमें से आठ स्वस्थ हो गए है, जबकि एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, शहर में प्रशासन ने 33 हॉट स्पॉट इलाके सील किए है।

डीएम प्रभु एन सिंह ने जारी किए नए आंकड़ा

डीएम प्रभु एन सिंह ने जारी किए नए आंकड़ा

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शनिवार सुबह कोरोना संक्रमण के शिकार नए लोगों का आंकड़ा जारी किया है। ये प्राइवेट हॉस्पिटल से जुड़े हुए लोग हैं। वहीं, शहर में जमातियों में मर्ज का इजाफा होता जा रहा है, कल जो नए मरीज सामने आए थे उनमें सभी जमाती ही थे। इस तरह आगरा में कोरोना संक्रमित जमातियों की संख्‍या 48 हो चुकी है, यानि आगरा में कोरोना संक्रमितों में आधी से ज्‍यादा संख्‍या जमातियों की है। ये सभी पहले से क्‍वारंटाइन सेंटर में रखे गए हैं और इनका उपचार चल रहा है।

अस्पताल को किया गया था सील

अस्पताल को किया गया था सील

गुरुवार को भी पांच जमाती संक्रमित पाए गए थे। हाईवे स्थित प्राइवेट अस्‍पताल का स्‍टाफ भी गुरुवार को कोरोना संक्रमित निकला था। जहां कोरोना पॉजिटिव महिला का इलाज किया गया था, बाद में उसे मथुरा शिफ्ट कर दिया गया। यह खबर आने के साथ अस्‍पताल को सील कर दिया गया था और यहां तैनात स्‍टाफ की जांच कराई गई थी। इनमें से छह लोग संक्रमित मिले थे। अस्‍पताल के स्‍टाफ से जुड़े अन्‍य पारिवारिक सदस्‍यों का भी कोरोना टेस्‍ट कराए जाने की संभावना है।

33 क्षेत्रों को किया रेड जोन घोषित

33 क्षेत्रों को किया रेड जोन घोषित

उधर, आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 92 पहुंच गई है, इसमें से आठ ठीक हो चुके हैं और एक महिला की मृत्‍यु हो चुकी है। 83 का इलाज चल रहा है। संक्रमण के संदिग्‍ध कुछ लोगों को मथुरा शिफ्ट किया गया है। वहीं, दूसरी ओर आगरा में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मरीजों को देखते हुए शुक्रवार रात जिला प्रशासन ने रेड जोन इलाकों की संख्‍या बढाई है। प्रशासन ने शुक्रवार को 33 क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया गया है। यानी संबंधित क्षेत्रों में जिला प्रशासन कड़ाई से नियमों का पालन कराएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+