मायवती को लगा तगड़ा झटका, 6 नेताओं ने पार्टी छोड़कर थामा BJP का दामन
नई दिल्लीः मायावती की बसपा पार्टी को यूपी में बड़ा झटका लगा है। उसके 6 नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बहुजन समाजवादी पार्टी के तीन पूर्व विधायकों को रविवार को यूपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय ने सदस्यता दिलाई। इन नेताओं में नीरज मौर्य, गुरु प्रसाद मौर्य और दीपक पटेल जैसे यूपी के बड़े नेता शामिल है।

नीरज मौर्या शाहजहांपुर के जलालाबाद से दो बार बीएसपी की सीट से विधायक रह चुके हैं। यूपी में यह कोई पहला मौका नहीं है बीएसपी के नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ा हो। इससे पहले भी कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।
केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद कई पार्टी के नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहा है। हाल ही में हिमाचल से भी ऐसी है खबरें आई थी, जब कांग्रेस पार्टी के नेता ने भाजपा का हाथ थाम लिया था।
यह भी पढ़ें- बरेली में मेनका गांधी की टीम पर हमला, आगजनी की कोशिश












Click it and Unblock the Notifications