गर्म होगा रेगिस्तान, जब जयपुर में टकरायेंगी मोदी-राहुल की तलवारें
जयपुर। लोकसभा चुनाव को अभी वक्त है, लेकिन चुनाव को लेकर पार्टियों की गहमागहमी शुरु हो गई है। देश की दो बड़ी पार्टियां लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी कमर कस चुकी है। राजस्थान विधानसभा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करने के लिए बीजेपी के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी आज जयपुर में रैली को संबोधित करने वाले है। मोदी रेगिस्तान में कमल खिलाने की कोशिश करेंगे तो वहीं उनकी काट के लिए कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी भी राजस्थान पहुंच चुके है।
कांग्रेस और बीजेपी अगले दो दिन में राजस्थान विधानसभा को लेकर यहां चुनावी दंगल करने वाले है। मोदी बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत आज से कर रहे है तो वहीं कांग्रेस के अभियान का आगाज राहुल गांधी कल से उदयपुर से करने वाले है।

मोदी और राहुल एक ही वक्त राजस्थान में मौजूद होंगे। ऐसे में राजस्थान की गर्म रेते और गर्म होने वाली है। राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा के समापन के मौके पर मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह दोनों माजूद थे। मंच पर एकसाथ तीनों की मौजूदगी बीजेपी की ताकत दर्शा रही थी।
बीजेपी की इस रैली में चार लाख से ज्यादा लोगों मौजूद थे। रैली में शामिल होने वालों सभी लोगों को वसुंधरा के हस्ताक्षर वाले कार्ड दिए गए है। वसुंधरा का दावा है कि सूबे में बीजेपी की सरकार बनने के साथ ही केंद्र में मोदी के पीएम बनने का सफर शुरू होगा। मोदी को लेकर राज्य बीजेपी एवं युवाओं में जबरदस्त जोश है।
वहीं, राहुल गांधी की सलूम्बर में आदिवासियों की सभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरूदास कामत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चन्द्रभान कई दिनों से रैली को सफल बनाने की तैयारियों में लगे है। मोदी की रैली के दूसरे ही दिन राहुल गांधी की सभा है। ऐसे में यहां की सि यासी हवा बहुत गर्मी है। दोनों पार्टियां अपनी-अपनी रैलियों को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने में लगे है।
गुजरात से सटे आदिवासी अंचल में मोदी का क्रेज बढ़ रहा है, ऐसे में इसी को रोकने के लिए कांग्रेस राहुल की सभा करवा रही है। हालांकि आदिवासी इलाके में कांग्रेस की मजबूत पकड़ रही है। राहुल की रैली को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि वो सिर्फ मार्केटिंग करना जानते है, जबकि हम हकीकत में काम करते है।












Click it and Unblock the Notifications