बीजेपी और शिवराज के ब्रांडिंग पर खर्च हुए 500 करोड़: कांग्रेस
भोपाल। जहां एक ओर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बीजेपी के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री न रेन्द्र मोदी के खिलाफ बोल रहे है तो वहीं उनके खिलाफ भी सियासी कटाक्ष शुरि हो गए है। उनपर आरोप लग रहे है। कांग्रेस उनपर सरकारी खजाने के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सरकारी योजनाओं के 500 करोड़ रुपये अपनी ब्रांडिंग पर खर्च करने का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त से शिकायत की है। साथ ही राज्य सरकार के 11 मंत्रियों के खिलाफ दर्ज शिकायत पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ माहिनों में ही सरकार ने सरकारी खजाने से लगभग 500 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री चौहान की ब्रांडिंग करने पर लुटा दिए है। सीएम पर जनता के पैसों का दुरुपयोग और अपने पद और प्रभाव का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने लोकायुक्त से शिकायत की है कि पिछले पांच माहों में चुनाव के मद्देनजर सरकारी धन का मुख्यमंत्री ने अपने और अपनी पार्टी के प्रचार में लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। चुनाव के मात्र दो माह में विज्ञापनों में जो तेजी आई है इससे मंशा स्पष्ट है कि यह सब झूठे दावों के साथ जनता को भ्रमित कर राजनीतिक षडयंत्र रचा जा रहा है। इन विज्ञापनों के केन्द्र बिन्दु में सिर्फ शिवराज हैं।
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने लोकायुक्त को एक पत्र सौंपकर लोकायुक्त में ग्यारह मंत्रियों के खिलाफ लंबित जांच पर शीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा है कि इसके पूर्व भी 27 जुलाई 2012 को इस संबंध में लोकायुक्त को पत्र दिया गया जिस पर आज तक कार्यवाही नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications