भटकल को बचाने के चक्कर में खुद फंस गए फारुखी, पार्टी ने सचिव पद से हटाया
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी किसी भी नेता या पार्टी कार्यकर्ता के बयानों के कारण अपनी छवि को बिगाड़कर अपनो वोट बैंक बिगाड़ना नहीं चाहती है।
इसलिए पार्टी ने फौरन कार्रवाई करते हुए कमाल फारूकी को पार्टी सचिव पद से निष्कासित कर दिया। दरअसल आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी समेत कई मामले में उनके बड़बोलेपन ने उन्हें सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से मुक्त करा दिया। संकेत यह भी हैं कि फारूकी की राह चल रहे दूसरे नेताओं पर भी गाज गिर सकती है।

कुछ दिनों पहले नेपाल सीमा से पकड़े गए आंतकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी पर बोलते हुए सपा सचिव कमाल फारूकी ने कहा था कि भटकल को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि वो एक मुसलमान है। उनके इस बयान की कड़ी निंदा हुई थी। हलांकि पार्टी ने फारुखी को पार्टी से निलंबित या बर्खास्त नहीं किया है। उन्हें सिर्फ राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया गया है।
अगले लोकसभा चुनाव में अपने लिए बहुत उम्मीदें पाले सपा खुद की छवि को लेकर बहुत सतर्क है। लिहाजा, वह अपने सांसदों, विधायकों व नेताओं पर भी कार्रवाई में कोताही नहीं बरत रही है।












Click it and Unblock the Notifications