आसाराम ने कहा कि जेल में मेरी देखभाल के लिए दो घंटे के लिए लेडी डॉक्टर भेजो
नई दिल्ली। एक धर्म गुरू से नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोपी बनने तक आसाराम पर कई आरोप लग रहे हैं और वह जेल में हैं, अब उन्होने एक ऐसी मांग की है जिस पर सवाल उठना लाजिमी है। आसाराम ने जोधपुर कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा है कि उनकी देखभाल के लिए एक महिला डॉक्टर को हर रोज दो घंटे के लिए उनके पास भेजा जाय। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि क्या वह वाकई बीमार हैं।
आसाराम पर आरोपित लड़की द्वारा लगाये गये आरोप सही साबित हुए हैं, उम्मीद की जा रही है कि उनके आश्रम की वॉर्डन शिल्पी की गिरफ्तारी होने पर कई और राज लोगों के सामने आ सकते हैं। शिल्पी अभी भी फरार है और उसके महाराष्ट्र में छिपे होने की संभावना है। इसके अलावा आसाराम पर सरकारी भूमि के अवैध कब्जे को लेकर भी आरोप हैं, उन पर सूरत, इंदौर, दिल्ली व जूनागढ़ में आश्रमों के लिए अवैध कब्जे करने का आरोप हैं।

इसके अलावा आसाराम ने जेल में मनपसंद खाना न मिलने से और मच्छरों के काटने की भी शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications