शिवराज का कमल उखाड़ने के लिए ज्योतिरादित्य में बढ़ाया पंजा
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस इन चुनावों में बेहतर तैयारी के साथ उतरकर राज्य में सत्ता पाने की फिर से कोशिश कर रही है। गौर हो कि 2003 के चुनाव में हार के बाद कांग्रेस 10 साल से राज्य में विपक्ष में है वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से चुनाव जीतने को लेकर आशान्वित हैं। हालांकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं कि फिर भी यह संदेश तो दे ही दिया कि ज्योर्तिआदित्य चुनाव में पार्टी का प्रमुख चेहरा होंगे।
ज्योतिरादित्य को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने को राहुल गांधी द्वारा किये गये बदलाव के तौर पर भी देखा जा रहा है, जो कि चाहते हैं कि कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारियों के लिए युवा आगे आयें।

मध्य प्रदेश की राज्य चुनाव समिति में कांग्रेस के कई बड़े नेता आते हैं, जिनमें से संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह हैं। वहीं 42 वर्षीय ज्योतिरादित्य सिंधिया भी केंद्रीय मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications