कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो फार्म भरना होगा

नई दिल्‍ली। देश में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में साफ सुथरी छवि वाले ईमानदार उम्‍मीदवार राजनीति में आ सकें इसके लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने एक नया फंडा ईज़ाद किया है। इस प्रक्रिया के तहत अब पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्‍छा रखने वालों को पांच पन्‍ने का एक फार्म भरना होगा, जिसके द्वारा आवेदक का अपने चुनावी क्षेत्र के प्रति जानकारी का आकलन किया जायेगा। वहीं इससे टिकट देने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बिचौलियों से भी बचा जा सकेगा।

इस संबंध में कांग्रेस सांसद मधु गौड़ यास्‍की ने कहा है कि 'हम चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और राजनीति को साफ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी है कि आप‍राधिक बैकग्राउंड वाले किसी भी व्‍यक्ति को चुनाव लड़ने का मौका न दिया जाय। राहुल का मानना है कि पार्टी द्वारा जारी इस फॉर्म के जरिये ईमानदार उम्‍मीदवारों को चुनने में सहायता मिलेगी। फॉर्म में आवेदक के राजनीतिक अनुभव और वोटों के मार्जिन सहित उसकी हार जीत का ब्‍यौरा लिया जायेगा, जिससे कि क्षेत्र में उसकी पकड़ का अंदाजा लगाया जायेगा। क्षेत्र में कांग्रेस की क्‍या स्थिति है इसका भी उससे ब्‍यौरा लिया जायेगा।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी की इस महत्‍वाकांक्षी योजना को भाजपा ने अव्‍यावहारिक और महत्‍वाकांक्षी बताया है। भाजपा नेता शहनवाज ने इस संबंध में कहा है कि यूपी में कांग्रस को विधानसभा चुनावों में पहले ही हार मिल चुकी है, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि इससे कांग्रेस को कोई लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+