6 लाख रुपये सलाना कमाओं तभी मिलेगा कार लोन

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार इस समय बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। जी हां, एक तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार आ रही गिरावट से देश की आर्थिक व्‍यवस्‍था बदहाली की स्थिती पर है तो दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी राष्‍ट्रीय बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी ऑटो वर्ल्‍ड की खुशियों में बट्टा लगाने की पूरी योजना बना ली है।

जरूर पढें: कार इंश्‍योरेंस से जुड़ी कुछ महत्‍वपूर्ण बातें

भारत में प्रतिवर्ष बहुत सारे लोग कार खरीदते हैं, जिसमें से ज्‍यादातर लोग बैंकों से कर्ज लेकर ही कार के मालिक बनने का सपना पूरा करता है। लेकिन स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की नर्इ योजना पर गौर करें तो, यदि आपकी वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम होगी तो आपको अपनी सपनों की कार खरीदने के लिये बैंक से लो नहीं मिलेगा।

sbi-car-loan-eligibility-criteria-increased-6-lakhs-annum

भारतीय स्‍टेट बैंक ने अपने कार लोन नीयमों में यह तब्दीली की है। यानी की जिस यदि लोन लेने वाले व्‍यक्ति की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम होगी तो बैंक उसे लोन नहीं देगा। इसके अलावा अब बैंक कार की कीमत का 0.51 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग शुल्‍क के तौर पर लेगा।

जरूर पढें: देश की बेहतरीन वाहन इंश्‍योरेंस कंपनियां

यानी की एसबीआई से कार लोन मिलना अब और भी मुश्किल नजर आ रहा है। इस बारें में बैंक का मानना यह है कि यदि कोई व्‍यक्ति 50 हजार रुपये से कम की आय रखता है तो व्‍यक्ति बीमा, पेट्रोल आदि के खर्चे को आसानी से वहन नहीं कर सकता है। जिसके कारण कर्ज चुकाने में उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसी को ध्‍यान में रखकर बैंक ने यह निर्णय लिया है। तो यदि आप भी स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया से अपनी मनपसंद कार के लिये लोन लेने की योजना बना रहें हैं तो आप भी अपने आय पर एक बार गौर जरूर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+