रुपये में गिरावट के साथ नीचे फिसला सेंसेक्स

लगभग इसी समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 111.25 अंकों की गिरावट के साथ 5,176.20 पर कारोबार करते देखा गया। इस अवधि तक सेंसेक्स ने 17,851.44 के ऊपरी और 17,448.71 के निचले स्तर को छुआ। मुंबई में अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में देश की मुद्रा रुपये ने डॉलर के मुकाबले गिरावट दर्ज करते हुए 68.75 का नया ऐतिहासिक निचला स्तर छू लिया। इससे पहले रुपये ने मंगलवार को 66.25 का ऐतिहासिक निचला स्तर छुआ था।
यह ध्यान देने योग्य है कि मंगलवार को भी सेंसेक्स में लगभग 600 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। बाजार में सोमवार को लोकसभा में पारित खाद्य सुरक्षा विधेयक से भी वित्तीय घाटा बढ़ने की चिंता है। इस विधेयक को लागू करने पर करीब 20 अरब डॉलर खर्च होगा। दोपहर के कारोबार में बीएसई में सूचना प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और मीडिया सेक्टरों को छोड़कर सभी अन्य सेक्टरों में गिरावट देखी गई। सार्वजनिक कंपनियां, रियल्टी एवं तेल एवं गैस में अधिक गिरावट दर्ज की गई।
वर्तमान हालातों को देखकर रूपये की स्थिति में सुधार की गुंजाइश कम ही दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications