अब स्‍वास्‍थ्‍य हैं सोनिया गांधी और अपने आवास पर आराम कर रही हैं

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब स्वस्थ हैं और अपने आवास में आराम कर रही हैं। सोमवार रात 8.30 बजे लोकसभा में खाद्य सुरक्षा विधेयक पर मतदान के दौरान सोनिया की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। आजाद ने कहा कि वह स्वस्थ हैं और आराम कर रही हैं।

66 वर्षीया सोनिया को सोमवार रात लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के हृदय एवं तंत्रिका विज्ञान केंद्र (सीएन सेंटर) के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उस वक्त लोकसभा में खाद्य सुरक्षा विधेयक पर चर्चा चल रही थी। आजाद ने बाद में संसद के बाहर संवाददाताओं को बताया था कि सोनिया जुकाम व सिरदर्द से परशान थीं उन्होंने कुछ दवाइयां ली थीं जिसके कुप्रभाव से उनकी तबीयत बिगड़ी।

Congress president Sonia Gandhi

उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। आजाद ने बताया कि चिकित्सकों ने फिर भी उन्हें निगरानी में रखने का फैसला किया और पांच घंटे बाद देर रात करीब 1.30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

एक अन्य कांग्रेस नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि सोनिया गांधी को सीने में दर्द महसूस हुआ। केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा और अपने पुत्र तथा पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सोनिया एम्स पहुंची थीं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने सोनिया गांधी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+