इलाहाबाद: बीटेक की छात्रा को दिनदहाड़े जलाने की कोशिश

B.Tech student set on fire in Allahabad
इलाहाबाद। यूपी में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे हे। बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़े हुए है कि वो दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम देते हैं और पुलिस देखती रह जाती है। ताजा उदाहरण इलाहाबाद का है। यहां दिनदहाड़े एक बीटेक की छात्रा को पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई। छात्रा की हालत बेहद गंभीर है और उसे इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीटेक (तृतीय वर्ष) की छात्रा रिया राय को कर्नलगंज इलाके में विक्रांत नामक युवक ने पीछे से पेट्रोल छिड़क कर उस समय आग लगा दी जब वह अपने छात्रावास (कल्पना चावला छात्रावास) जा रही थी। वहां मौजूद लोगों ने छात्रा को तत्काल स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा करीब बीस फीसदी झुलस गई है। आग से उसकी पीठ का हिस्सा झुलसा है। छात्रा पटना की रहने वाली है और हमलावर युवक भी वहीं का निवासी है और इलाहाबाद में ही एक इंजीनियर इंस्टीट्यूट में पढ़ता था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच पहले दोस्ती थी। पिछले कुछ समय से छात्रा की दोस्ती किसी अन्य लड़के से हो गई थी। इसी बात से नाराज विक्रांत ने यह कदम उठाया। पीछे से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद उसने छात्रा को बचाने का नाटक किया, जिसमें उसका हाथ झुलस गया। प्रत्याक्षदर्शियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विक्रांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+