दुश्‍मन ही सही लेकिन नरेंद्र मोदी को है सोनिया के स्‍वास्‍थय की चिंता

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी की चुनावी बागड़ोर संभाल चुके नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी राजनीतिक दुश्‍मन अगर कोई हैं, तो वो हैं सोनिया गांधी, लेकिन फिर भी बतौर देश के जिम्‍मेदार नागरिक उन्‍हें सोनिया की चिंता है। उन्‍हें जब पता चला कि सोनिया गांधी को अस्‍पताल कार में ले जाया गया था, तो उन्‍होंने सिर्फ एक बात कही। सोनिया जी के लिये तो एंबुलेंस मंगवानी चाहिये थी। जी हां ऐसा उन्‍होंने चटखारे लेने या फिर राजनीति बयानबाजी के चलते नहीं बल्कि इसलिये कहा क्योंकि एम्‍बुलेंस में इमरजेंसी चिकित्‍सा की पूरी व्‍यवस्‍था होती है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सोनिया की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पूरी तरह सुसज्जित एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाना चाहिए था। सोनिया को सोमवार रात लोकसभा की कार्यवाही के दौरान तबियत बिगड़ने पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे राहुल गांधी व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा उनके साथ कार से अस्पताल पहुंचे।

Sonia Gandhi should have been taken in an ambulance: Narendra Modi.

मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि सोनिया के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें पूरी तरह सुसज्जित एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाना चाहिए था। अब भी चिकित्सक बेहतर निर्णय ले सकते हैं। मोदी ने आगे ट्वीट किया कि मैं चिंतित हूं कि बुनियादी आपातकालीन चिकित्सा प्रक्रियाओं का इस्तेमाल नहीं किया गया। यदि संसद में व्हीलचेयर या स्ट्रेचर इस्तेमाल किया गया होता तो बेहतर होता। उन्होंने सोनिया के भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और उनके स्वास्थ्य में सुधार पर प्रसन्नता जताई। सोनिया को कई स्वास्थ्य परीक्षणों के बाद सोमवार देर रात 1.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+