कांग्रेस के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे दलेर मेहंदी

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अन्य पाटियों के विधायकों और पार्षदों को भी पार्टी में शामिल करने पर काम करना शुरू कर दिया है।
इस मामले पर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि दलेर मेहंदी के अलावा बसपा विधायक राम सिंह नेताजी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी और भाजपा के पूर्व पार्षद वीके मोंगा सहित कई क्षेत्रीय प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल किया जा सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनाव के पहले इस वर्ष के अन्त में होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनावों से आगे की तस्वीर साफ हो जाएगी। जिससे कि कोई पार्टी इनमें कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications