उड़ीसा में नक्सली हमला, बीएसएफ ने 5 जवान शहीद

राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रकाश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि विस्फोट में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा, "हमले में चार जवान मारे गए और दो अन्य घायल हुए हैं। दोनों घायलों को आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे खतरे से बाहर हैं।"नक्सलियों के इस हमले के बाद सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सेना जंगली इलाकों में गस्त लगा रही है।
खबर के मुताबिक बीएसएफ के 18 कर्मियों को लेकर जा रहे 3 वाहनों के एक काफिले पर सुबह करीब नौ बजे उस समय घात लगाकर हमला किया गया जब वह जिले के पतंगी से सुनकी की ओर जा रहा था। नक्सलियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सपोसिव डिवाइस सडक पर रखा गया था और जैसे ही पहला वाहन वहां से गुजरा उसमें विस्फोट हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications