और कितना गिरेगा रुपया? पहुंचा डॉलर के मुकाबले 66 के पार
नयी दिल्ली। देश की मुद्रा रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले नए ऐतिहासिक निचले स्तर 66 के नीचे पहुंच गया। सरकार के यह स्वीकार करने के बाद कि घरेलू कारणों से रुपये में गिरावट जारी है, विदेशी फंड ने पूंजी बाजार में जम कर बिकवाली कर डाली। मुंबई में अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये ने डॉलर के मुकाबले नया ऐतिहासिक निचला स्तर 66.07 को छू लिया। इससे पहले 22 अगस्त को रुपया 65.56 के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
दोपहर बाद के कारोबार में रुपया थोड़ा संभला था और उसे 65.92 के स्तर पर देखा गया। इससे पहले पी चिदंबरम ने राज्यसभा में कहा कि रुपया वास्तविक मूल्य से काफी नीचे जा चुका है। उन्होंने कहा कि रुपया अपने वाजिब स्तर पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ बाहरी कारण ही नहीं हैं। घरेलू कारण भी हैं। हम मानते हैं कि घरेलू कारण हैं।

उन्होंने कहा कि घरेलू कारणों में से एक यह है कि हमने 2009 से 2011 के बीच कुछ फैसले लेकर वित्तीय घाटा और चालू खाता घाटा को जरूरत से अधिक बढ़ जाने दिया।रुपये में यह गिरावट तब भी जारी है, जबकि सोमवार को निवेश मामले पर मंत्रिमंडलीय समिति ने 1.83 लाख करोड़ रुपये मूल्य की तीन दर्जन परियोजनाओं को मंजूरी दी। चिदंबरम ने कहा, "हम यह स्पष्ट संकेत देना चाहते हैं कि हम निवेश का चक्र फिर से शुरू करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications