सुधर नहीं सकता पाक, LoC पर रुक-रुक कर गोलीबारी

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय ठिकानों पर बिना उकसावे के सोमवार सुबह गोलीबारी की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को फिर पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारी ने बताया कि पुंछ जिले में दो स्थानों पर सोमवार सुबह छह बजे बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की।

भारतीय सैनिकों ने भी उसका जवाब दिया। एक स्थान पर गोलीबारी बंद हो गई जबकि दूसरे स्थान पर अभी भी जारी है। पाकिस्तान पिछले दो महीने से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन कर रहा है। इस बात की भी खबरें हैं कि पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के समीप रहने वाले कुछ परिवार सुरक्षित स्थानों पर जाने की योजना बना रहे हैं। बहरहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Pakistan continues unprovoked firing on LoC.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+