लापता हुए नवजोत सिंह सिद्धू, पता बताने वाले को 2 लाख का इनाम

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से भाजपा सांसद और भूतपूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लापता हो गये हैं। उनकी तलाश जोरों पर है और पूरे इलाके में उनकी गुमशुदगी के पोस्‍टर लगे हैं। इतना ही नहीं सिद्धू का पता बताने वाले को 2 लाख का इनाम भी दिया जायेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि सिद्धू कैसे लापता हो गये वो तो टीवी पर कप‌िल शर्मा के साथ ठहाके लगाते द‌िखाईं देते हैं। जी हां आप सही सोच रहे हैं और सिद्धू पाजी कहीं लापता नहीं हुए हैं बल्कि ये पोस्‍टर कांग्रेस के एक पार्षद ने लगवाये हैं।

पोस्टर पर कांग्रेस पार्षद ने उनकी गैर-मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए हैं और उनका पता बताने वाले को 2 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। पोस्टर में उन पर आरोप लगाते हुए कहा गया है क‌ि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा क‌िया है। उन्होंने स‌िद्धू की तरफ से किए गए कई वादों को भी झूठा बताया है। स‌िद्धू ने वादा क‌िया था क‌ि शहर की सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा।

BJP MP Navjot Singh Sidhu
सड़क तो वैसी ही खराब हैं और लेक‌िन उन्हें करवाने का वादा करने वाले सांसद स‌िद्धू खुद गायब हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी कई सांसदों के लापता होने के पोस्‍टर लगाये जा चुके हैं। सुपर स्‍टार गोविंदा जब महाराष्‍ट्र प्रांत से सांसद थे तो उस समय उनके लापता होने की पोस्‍टर लगाई गई थी। हालांकि वहां के लोगों ने इसे सही ठहराया था और कहा था कि गोविंदा जब से चुनाव जीते उसके बाद से वो अपने संसदीय क्षेत्र में दिखाई नहीं दिये।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+