'आप' की अपील, धर्म को राजनीति में मिलाने की कोशिश ना हो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (एएपी) ने सोमवार को अयोध्या विवाद के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की निंदा करते हुए लोगों से धर्म को राजनीति में मिलाने की कोशिशों को खारिज करने की अपील की है। इसने कहा कि एएपी देश के सभी संप्रदायों के ईमानदार, राष्ट्रवादी और शांतिप्रिय लोगों से धर्म को चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल करने वाली खतरनाक राजनीति को अस्वीकार करने और इसे पराजित करने की अपील करती है।

पार्टी द्वारा जारी वक्तव्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक मुद्दों को उभारने का आरोप लगाया गया। वक्तव्य के मुताबिक, "भाग्यवश, उत्तर प्रदेश और देश की जनता और विशेषकर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने इन पार्टियों की मंशा को समझने के बाद उनके साथ इस्तेमाल की जाने वाली सांप्रदायिक राजनीति की उपेक्षा की है।"

Arvind kejriwal

पार्टी ने भाजपा और इसके दक्षिणपंथी संगठनों पर हिंदूओं और मुसलमानों का विशेषकर उत्तर प्रदेश में ध्रुवीकरण कर गुप्त षडयंत्र शुरू करने का आरोप लगाया है। इसने कहा कि राज्य की सपा सरकार भी मुसलमानों की मुक्तिदाता के रूप में प्रस्तुत हो कर ध्रुवीकरण के जवाबी स्वार्थी खेल खेल रही है। वक्तव्य के मुताबिक, "यह बेहद खतरनाक खेल हैं, और अगर ये सफल होते हैं तो ये देश में बहुत बड़ी सामाजिक अव्यवस्था और सांप्रदायिक संघर्ष पैदा कर देंगे।"
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+