84 कोसी यात्रा फ्लॉप, विहिप का आंदोलन सोमवार से
लखनऊ/अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद की चौरासी कोसी यात्रा के फ्लॉप होने की वजह से तमाम नेताओं की देश भर में खिल्ली उड़ायी जा रही है। इसी भड़ास को निकालने के लिये विहिप ने सोमवार से देश भर में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। हालांकि विहिप का तर्क है कि वो अपना आंदोलन उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ कर रहे हैं।
विहिप ने 25 अगस्त से लेकर 13 सितम्बर तक 84 कोसी परिक्रमा की घोषणा की थी, लेकिन राज्य सरकार ने परिक्रमा पर पाबंदी लगा दी। इस बीच विहिप ने घोषणा की है कि संतों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि संतों और धर्माचायरें को जगह-जगह से गिरफ्तार किया जा रहा है। संतों की गिरफ्तारी के विरोध में विहिप सोमवार को पूरे देश में प्रदर्शन करेगी।

विहिप अक्टूबर में अयोध्या कूच करने की बड़ी घोषणा भी कर सकती है। विहिप के नेता इस बात पर विचार कर रहे हैं कि 18 अक्टूबर को पूरे देश से अयोध्या कूच करने का कार्यक्रम बनाया जाए और इस दौरान राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाए। विहिप नेताओं के मुताबिक अक्टूबर का महीना हिन्दू धर्म के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है। इसी महीने में दिवाली और दशहरा जैसे महत्वपूर्ण पर्व आते हैं और इसका लाभ विहिप को अयोध्या कूच कार्यक्रम में मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
