पूर्व आर्मी चीफ सोनिया गांधी के खिलाफ छेड़ेंगे जंग
नई दिल्ली। अभी तक अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता को जगाने के लिए काम करने वाले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह रायबरेली में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए भाजपा ने तैयारियां कर ली है, क्योंकि कई बार यह आरोप लगाये जाते रहे हैं कि भाजपा चुनाव में सोनिया के खिलाफ कमजोर प्रतिद्वंदी उतारती रही है।
सूत्रों का कहना है कि वी के सिंह एक मजबूत उम्मीदवार है, वह एक साफ सुथरी छवि के व्यक्ति हैं। भाजपा ने उम्र से जुड़े विवाद पर भी जनरल का खुलकर साथ दिया था। सोनिया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने से इस बार यूपीए अध्यक्ष के लिए मुश्किलें आ सकती हैं। इस मामले पर जनरल वी के सिंह ने भी भाजपा के कुछ बड़े पदाधिकारियों से मुलाकात की है। अगर वह चुनाव में उतरते हैं तो अन्ना टीम के उन सदस्यों में उनकी गिनती होगी जो कि राजनीति के मैदान में आ रहे हैं।

बताया यह भी जा रहा था कि वी के सिंह की नजर उनके गृहराज्य हरियाणा की भिवानी सीट पर थी लेकिन वहां की स्थितियां उनके लायक नहीं हैं, सर्वे रिपोर्ट के अनुसार वहां वह कोई खास फर्क पैदा नहीं कर रहे हैं। पूर्व में दिल्ली से भी चुनाव मैदान में उनके उतरने की चर्चा थी। जिसके बाद उन्हें रायबरेली में सोनिया के खिलाफ चुनाव में उतारा जा रहा है। कथित तौर पर उनकी कुछ आशंकाएं हैं, जिन्हें भाजपा आलाकमान दूर करने में लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications