टुंडा ने खोले आंतक के राज, कहा दिल्ली और पंजाब में ISI कराना चाहती है धमाका

Punjab Police question Tunda for his links with Sikh terror group.
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के हाथों पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा आंतक और पाकिस्तान के कने्शन से जुड़े कई राज खोले है। टुंडा ने पंजाब और दिल्ली पुलिस को बताया है कि पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई, बब्बर खालसा इंटरनेशनल चीफ वाधवा सिंह और उसका दाहिना हाथ रतनदीप सिंह के सात मिलकर पंजाब और दिल्ली में आंतकी हमले की साजिश रच रहा है।

टुंडा ने बताया कि बब्बर खालसा के दोनों आंतकी इस वक्त पाकिस्तान के कराची शहर में मौजूद हैं। दोनों आईएसआई के लिए काम कर रहे है। फरार दोनों आतंकियों को आईएसआई पनाह दे रही है। जिसके बदले में वो लश्कर की हरसंभव मदद करते हैं।टुंडा ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ के दौरान ही बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई वाधवा सिंह और रतनदीप सिंह का साथ लेकर दिल्ली और पंजाब में विस्फोट कराना चाहती है। पंजाब के कुछ प्रमुख नेता इन दोनों आतंकियों के निशाने पर हैं।

दरअसल 2009 में अमृतसर में बरामद किए गए विस्फोटक से लदी कार मामले में पंजाब पुलिस ने टुंडा से पूछताछ की। जिसके बाद उसने ये अहम जानकारी पुलिस को बताया। टुंडा ने पुलिस को बताया है कि पंजाब व दिल्ली में धमाकों व पंजाब के कुछ नेताओं को टारगेट करने की रणनीति के सिलसिले में वाधवा सिंह व रतनदीप सिंह अक्सर बांग्लादेश और नेपाल भी जाते रहते हैं।

टुंडा ने बताया है कि इस साल पन्द्रह अगस्त से पहले दोनों फरार आतंकियों ने लश्कर के साथ मिलकर दिल्ली व पंजाब के कुछ शहरों में बम धमाकों की प्लानिंग तैयार की थी लेकिन किसी वजह से यह साजिश सफल नहीं हो पाई।उसने ये भी बताया कि पंजाब के कई युवा बब्बर के आंतकी रतनदीप सिंह और वाधवा सिंह के संपर्क में हैं, जो पंजाब व दिल्ली को दहलाने की साजिश में लगे हुए हैं। वहीं टुंडा के खुलासे के बाद पंजाब के कुछ प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+