टेक्निकल प्रॉब्लम के साथ शुरु हुआ RTI का ऑनलाइन एप्लीकेशन

इस पार्टल के जरिए नागरिक केन्द्र सरकार के कामों की सूचना और अपनी शिकायत ऑनलाइन दाखिल कर पाएंगे। केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री वी नारायणसामी ने इस पोर्टल को लांच किया। इस पार्टल www.rtionline.gov.in के जरिए अब आप सरकार के अलग-अलग मंत्रायलों से सूचना घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट लांच करने के बाद नारायणसामी ने कहा कि यह सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। बिना कोई कागज भरे और किसी आफिस में जाए बिना, नागरिक अब आरटीआई आवेदन ऑनलाइन दाखिल कर पाएंगे।
नारायणसामी ने इस चमत्कारी योजना करार देते हुए कहा कि आरटीआई जनता के हाथों का हथियार है और यह देशभर में चमत्कार कर रहा है। अब इसी हथियार का इस्तेमाल लोग घर बैठे-बैठे कर पाएंगे। टेक्निकल लोचे के साथ ऑनलाइन आरटीआई अर्जी दाखिल करने की सहूलियत आम लोगों के लिए शुरू हो गई। फिलहाल अभी इस वेबसाइट के जरिए लोग सभी 37 केंद्रीय विभागों से संबंधित सूचना ऑनलाइन मांगी प्राप्त कर सकते है। हलांकि वेबसाइट लांच होने के साथ ही टेक्निकल समस्याएं भी शुरु हो गई। लोग जैसे ही इस बेवसाइट के जरिए जब अपना आवेदन डालना चाह रहे थे तो बिना सबमिट हुए ही वेबसाइट लॉग आउट हो रहा है। इसके अलावा वेबसाइट रजिस्ट्रेशन की भी समस्या बी लोगों के सामने आई। हलांकि डीओपीटी ने वेबसाइट पर लोगों की समस्या को हल करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही ये समस्याएं दूर हो जाएंगी, ताकि लोग घर बैठे सरकार के कामों पर नजर रख सके।












Click it and Unblock the Notifications