अरे ये क्या! प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ गईं सुषमा स्वराज
नयी दिल्ली। बीजेपी भले ही गुजरात के मुख्यमंत्री और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री मान रही हो, लेकिन मौके पर चौका मारते हुए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज पीएम की कुर्सी पर बैठ गई।
नरेन्द्र मोदी का पत्ता काटते हुए कुछ देर के लिए ही सही लेकिन सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री की कुर्सी पर जा बैठीं। दरअसल सदन के नेता और गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे आज स्वास्थ्य लाभ के बाद पहली बार लोकसभा में आए।सदन में उनका हालचाल जानने के लिए कार्यवाही शुरू होने से पहले कई दल के नेता उनके पास पहुंचे। शिष्टाचार निभाते हुए सुषमा स्वराज भी उनके पास उनका हालचाल जानने के लिए पहुंची। इसी दौरान विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज उनके पास वाले प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ गई।

गौरतलब है कि सदन के नेता और प्रधानमंत्री का स्थान साथ-साथ है। गृहमंत्री शिंदे आपने स्थान पर बैठे थे। उनका हालचाल जानने के क्रम में सुषमा उनके बगल में प्रधानमंत्री के खाली पड़े स्थान पर बैठ गईं। भले ही अनजाने में लेकिन कुछ देर के लिए सुषमा ने पीएम की कुर्सी पर बैठकर सबकों हैरानी में डाल दिया।
सुषमा स्वराज को पीएम की कुर्सी पर बैठा देख केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के साथ-साथ सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों मुस्कराते हुए सुषमा की ओर इशारा करते रहे। बाद में जब सुषमा को अहसास हुआ तो वो फौरन पीएम की कुर्सी से उठ गई।वहीं बाद में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सहित शिवसेना, जेडीयू, डीएमके और कई अन्य दलों के सदस्यों ने शिंदे के पास जाकर उनका हालचाल जाना।












Click it and Unblock the Notifications