भारत का चीन को करारा जवाब, दौलत बेग ओल्डी में उतरा हर्क्यूलस विमान
लद्दाख। लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल एलएसी पर स्थित दौलत बेग ओल्डी पर भारतीय वायुसेना ने अपना बड़ा विमान सी-130 हर्क्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को उतारा। सच पूछिए तो यह चीन को एक करारा जवाब है। यह वही स्थान है, जहां पर चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करने के बाद अपने देश का झंडा गाड़ दिया था।

अप्रैल में चीन के सैनिकों ने बाकायदा घुसपैठ करके यहां पर झंडा गाड़ा और एक बैनर लगाया कि आप चीन सीमा में हैं। 16,614 फीट की ऊंचाई पर स्थित दौलत बेग ओल्डी में भारतीय वायुसेना के विमान को देख चीन हलकान जरूर हो जायेगा। असल में इससे पहले भारत ने यहां पर 1962 और 1965 में अपने विमान उतारे थे। यानी करीब 43 साल बाद भारत ने अपने विमान यहां उतारे हैं।

अगर भारत और चीन की सेना की तुलना करें, तो पहाड़ों पर लड़ने के मामले में चीनी सैनिकों के पास कम अनुभव है। हर्क्यूलिस का यहां उतारने का मतलब साफ है कि भारतीय वायुसेना यह चेक करना चाहती थी, कि जरूरत पड़ने पर यहां सेना की बड़ी टुकड़ी उतारी जा सकती है या नहीं। यह वही विमान है, जिसका इस्तेमाल उत्तराखंड आपदा के वक्त राहत कार्यों के लिये इस्तेमाल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications