मुस्लिम नेताओं के सामने राम मंदिर का मुद्दा उठाए सपा: वीएचपी

अशोक सिंघल मुलाकात के बाद कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह की मुसलमानों के बीच पैठ ज्यादा है, इसीलिए उनको खुद आगे आकर राम मंदिर निर्माण के लिए पहल करनी चाहिए और इसकी आवाज संसद में भी उठानी चाहिए।
सिंघल ने कहा कि मुलायम सिंह पहले भी कह चुके हैं कि यदि इस बात के सबूत मिले कि वहां पहले मंदिर ही था, तो वह भी मंदिर निर्माण के पक्ष में खड़े होंगे। इसलिए उन्हें मंदिर निर्माण का प्रस्ताव मुस्लिम नेताओं के सामने रखनी चाहिए।
वीएचपी संरक्षक ने जहां एक ओर सपा सुप्रीमों को इस मुद्दे में दखल देने की अपील की तो वहीं सरकार के सामने भी दो प्रस्ताव रखे। वीएचपी ने सरकार से कहा है कि अदालत के फैसले के अनुसार कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जाए और 84 कोस परिक्रमा के अंदर बाबरी मस्जिद के विकल्प के रूप में कोई भी इस्लामिक सेंटर न बनाया जाए।सिंघल ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर 18 अक्टूबर तक मंदिर निर्माण को लेकर संसद में कोई विधेयक नहीं लाया गया, तो देशभर में एक लाख स्थानों पर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications