दिग्विजय ने किया कटाक्ष, कहा मोदी में सत्ता की भूख की कोई सीमा नहीं
नयी दिल्ली। एक ओर पूरा देश आजादी का जश्म मना रहा है तो वहीं राजनेता इस मौके पर भी सियासी दांव-पेंच से बाज नहीं आ रहे है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए भाषण में निसाने पर पीएम मनमोहन सिंह थे। मोदी द्वारा पीएम की आलोचना किए जाने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें सत्ता का भूखा व्यक्ति करार दिया है।
अपने ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सत्ता के भूखे व्यक्ति हैं। उनके लिए इस भूख की कोई सीमा नहीं है। गौरतलब है कि अपने भाम के दौरान मोदी ने पीएम मनमोहन सिंह को खुली बहस की चुनौती दी है। मोदी की चुनौती के बाद दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया ट्वीटर के जरिए सामने रखी है।

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को इस बात की कड़ी चेतावनी देते हुए आदेश दिया था कि बिना पार्टी की इजाजत लिए हुए नरेन्द्र मोदी पर कोई बयान ना दिया जाए।
बावजूद इसके कांग्रेस नेता मोदी को लेकर बयानबाजी करते रहे है। मोदी के भाषण में पीएम की आलोचना किए जाने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने मोदी को आलोचनाओं से बचने की सीख दी थी। मोदी के भाषण में पीएम की आलोचना किए जाने और आडवाणी की सीख के बाद संघ ने इसमें दखल दी है। दरअसल बीजेपी जानती है कि सत्ता की कुर्सी पाने के लिए मोदी उनका एकमात्र सहारा है। ऐसे में मोदी पर वो किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं चाहते।












Click it and Unblock the Notifications