एक सिरफिरे बंदूकधारी ने इस्लामाबाद को 6 घंटे तक बनाया बंधक
इस्लामाबाद। 15 अगस्त के दिन पाकिस्तान में एक सिरफिरे ने 6 घंटे तक राजधानी इस्लामाबाद की रफ्तार रोक दी। या फिर यूं कहें कि एक सिरफिरे ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को 6 घंटे तक बंधक बनाया रखा। एक बंदूकधारी व्यक्ति ने अपनी कार के साथ संसद के समीप मुख्य मार्ग पर आकर खड़ा हो गया और हवा में ताबड़तोड़ गोलिया चलाने लगा। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार उस व्यक्ति की शिनाख्त सिकंदर हयात के रूप में की गई है जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काले रंग की टोयटा कोरोला कार से जिन्ना एवेन्यू आया था। इस शख्स के पास एक एके-47 समेत दो ऑटोमैटिक हथियार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल शाम 5 बजे की है। सिकंदर हयात काले रंग की अपनी टोयोटा कोरोला कार में अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ बेहद भीड़भाड़ वाले जिन्ना एवेन्यू इलाके में पहुंचा। वहां, उसने अपनी कार खड़ी कर दी और हवा में रुक रुक कर गोलियां चलाने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को पुलिस कार्रवाई के खिलाफ ढाल बना रखा था। इसी बीच पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी के जमरूद खान हमदर्द के रूप में उसके पास गए।













Click it and Unblock the Notifications