इशरत जहां एनकाउंटर में CBI का अहम खुलासा, कहा टेप असली
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। इशरत जहां मुठभेड़ मामले में सीबीआई ने एक बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई ने दावा किया है कि इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपियों को बचाने के उपायों पर गुजरात सरकार के अधिकारियों के बीच कथित बातचीत वाला टेप है। सीबीआई के मुताबिक इस टेप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि गुजरात पुलिस के आरोपी अधिकारियों में से एक द्वारा प्रदान किया गया टेप असंपादित है और प्रथम दृष्टया सही लगता है।
उन्होंने कहा कि टेप में जिन लोगों की आवाज है क्या उन्होंने सही में ऐसी बातचीत की है, इसका पता लगाने के लिए कोर्ट के दखल की जरूरत होगी। सूत्रों ने कहा कि टेप में दर्ज आवाजों को असली लोगों के साथ मिलाने के लिए आवाजों की सैंपल लेनी होगी और ऐसा कोर्ट के आदेश के बाद ही हो पाएगा।













Click it and Unblock the Notifications