मालिनी अवस्थी के ब्रांड एबेंसडर बनने से मनोज तिवारी नाराज, लौटाया सम्मान
पटना। बिहार में ब्रांड एबेंसडर बनाए जाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। भोजपुरी के दो गायकों के बीच इस पद को लेकर घमासान शुरु हो गया है। भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी ने नाराज होकर बिहार सरकार को अपना सम्मान लौटा दिया है।
अभिनेता मनोज तिवारी ने लोकगायिका मालिनी अवस्थी को भोजपुरी का ब्रांड एबेंसडर बनाए जाने से नाराज होकर नीतीश सरकार को अपना भोजपुरी एकेडमी सम्मान लौटा दिया है। नाराज मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मसले में दखल देने की गुजारिश की है।

मनोज तिवारी का कहना है कि अवधी की लोकगायिका को भोजपुरी का ब्रांड एबेंसजर किस लिहाज से बनाया गया है। दरअसल लोक गायिका मालिनी अवस्थी को भोजपुर का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। बिहार भोजपुरी अकादमी ने भोजपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए मालिनी अवस्थी को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
बिहार भोजपुरी अकादमी द्वारा अवधी और बुंदेलखंडी गायिका मालिनी अवस्थी को भोजपुरी अकादमी का ब्रांड एंबेसेडर बनाये जाने का विरोध करते हुए मनोज तिवारी ने अकादमी द्वारा दिए गए सम्मान को लौटा दिया है। मनोज तिवारी के अलावा प्रसिद्ध भोजपुरी गायक भरत शर्मा ने इस पर दुख जताते हुए कहा कि पद्मश्री शारदा सिन्हा के रहते मालिनी अवस्थी को ब्रांड एंबेसेडर बनाना उनका अपमान है। वहीं मनोज तिवारी ने इसे भोजपुरी लोकगायकों का अपमान बताया है।












Click it and Unblock the Notifications