आजादी के दिन नवाज शरीफ ने लिया आतंकवाद के सफाए का संकल्प
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सुरक्षा बलों और जनता के सहयोग से आतंकवाद का सफाया करने का बुधवार को संकल्प लिया। पाकिस्तान के 67वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अपने भाषण में शरीफ ने कहा कि आतंकवाद की छाया आज हमें सता रही है, लेकिन प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ हम इससे उबर जाएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शरीफ ने कहा कि उनको विश्वास है कि पाकिस्तानी सेना, सुरक्षा एजेंसियों और राष्ट्र के सहयोग से आतंकवादियों का सफाया हो जाएगा और पाकिस्तान शांति और सुरक्षा का एक केंद्र बनेगा।
इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, विभिन्न देशों के राजदूत, मंत्री और सांसद मौजूद थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बान की मौजूदगी का हवाला देते हुए शरीफ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन का पाकिस्तान एक महत्वपूर्ण अंग है और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की उपस्थिति पाकिस्तानी सेवाओं पर मुहर है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही संयुक्त राष्ट्र चार्टर के साथ रहा है और वैश्विक शांति में योगदान दिया है।













Click it and Unblock the Notifications