हम भारत पाक के बीच तनाव को लेकर चिंतित हैं: अमेरिका

America on India Pak relationship
वाशिंगटन| अमेरिका ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ते तनाव के मुद्दे पर चिंता जताई है और सलाह दी है कि दोनों देशों को आपसी बातचीत जारी रखनी चाहिए और कश्‍मीर मसले को मिलकर सुलझाना चाहिए। वहीं नियंत्रण रेखा पर पाक द्वारा की जारी घटना पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मैरी हार्फ ने कहा है कि एलओसी पर हुई हिंसा को लेकर हम चिंतित हैं।

उन्होंने कहा, "हम दोनों पक्षों को बातचीत के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे। भारत और पाकिस्तान, दोनों सरकारों के समक्ष हमने हाल की घटना को उठाया है और हमने उम्मीद व्यक्त की है कि भारत और पाकिस्तान हाल में द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए उठाए गए कदम जारी रखेंगे।" कश्मीर पर पूछे गए एक अन्य सवाल पर हार्फ ने कहा, "पहली बात यह कि कश्मीर पर हमारी नीति यथावत है। हम अब भी मानते हैं कि कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान की बातचीत का चरित्र, संभावना और उसकी गति, दोनों देशों को मिलकर निर्धारित करनी है।"

हॉर्फ ने कहा है कि भारत और पाक दोनों की परमाणु क्षमताओं को देखते हुए हम चिंतित हैं। हम अंदाजा लगा सकते हैं कि स्थितियां कितनी गंभीर हो सकती हैं। हार्फ के अनुसार, "मैं यह नहीं कह रही कि ऐसा होगा, यह कहना सिर्फ कल्पना होगी। इसी वजह से हम दोनों देशों के बीच संवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।"

दो दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के लिए क्या अमेरिका को आगे नहीं आना चाहिए? हार्फ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत वहां की सरकारों से बातचीत जारी रखे हुए हैं। दोनों ही देशों के बीच अच्‍छे संबंध एशिया के लिए महत्‍वपूर्ण हैं। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि अभी कुछ ही समय पहले पाकिस्‍तान ने भारत के पांच सैनिकों को हत्‍या कर दी थी। इसके पहले दो जवानों का सिर काट दिया था, जिसके बाद से ही देश की जनता में भारत सरकार द्वारा पाक के खिलाफ कोई कार्यवाई न करने के कारण आक्रोश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+