किस काम की शरीफ साहब की शराफत?

बैंगलोर। एक तरफ पाकिस्तान की ओर से हमारी सीमा पर गोलियों की बरसात हो रही है तो दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ टीवी चैनलों पर शराफत का पाठ पढ़ा रहे हैं., खुद को बेहद शरीफ साबित में जुटे नवाज साहब अपने मीडिया तंत्रो में जनता के सामने बार-बार यह कह रहे हैं कि वह और उनका वतन पूरी तरह से भारत से दोस्ती और नेक रिश्ते रखना चाहते हैं। पाकिस्तान के एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में शरीफ ने बड़े ही मीठे लहजे में कहा कि हम भारत से बहुत प्यार करते हैं और हम दोनों को साफ दिल से साथ बैठना होगा, तभी मसले सुलझेंगे।

लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जब शरीफ साहब के हाथ में कुछ है ही नहीं तो वह कौन सा मसला सुलझायेंगे? इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान में हमेशा से सैन्यबल का दबदबा रहा है। वहां के नेताओं की सैन्य बल के आगे ना तो कभी हूकूमत चली है और ना ही चल सकती है। भले ही आज पीएम की सीट पर नवाज शरीफ बैठ गये हों लेकिन आज भी देश के सत्ता की चाभी सेना के ही हाथ में हैं तभी तो पू्र्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को नजरबंद होने का फैसला सुनाने के बाद भी शरीफ की हुकूमत उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पायी।

जहां का आर्मी जनरल सत्ता मुक्त होने के बावजूद अपना दबदबा रखता हो तो वहां रसूखदारों की क्या चलती है? इसलिए ऐसे में पीएम नवाज शरीफ कैसे हमारे शहीद जवान हेमराज के सिर को वापस करने का वादा कर सकते हैं। वह केवल सफेदपोश बनकर कबूतर उड़ाकर शांति की अपील कर सकते हैं और यह सब वहां की जनता भी जानती है तो फिर नवाज शरीफ यह झूठे वादे क्यों कर रहे हैं? आखिर वह बार-बार सफेदपोशी दिखाकर किसे इंप्रेस करने में लगे हैं? वह मीठा-मीठा बोलकर भारत के बंधु बनने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं उनकी सेना और उनका तंत्र मर्यादा की सारी हदें तोड़कर हमारे वतन को अपनी गंदी हरकतों से गंदा कर रहा है।

आईये आपको बताते हैं शरीफ साहब और उनकी सेना के अंतर को..

मुखिया कर रहा है प्यार और सेना कर रही है तकरार

मुखिया कर रहा है प्यार और सेना कर रही है तकरार

टीवी चैनल पर जिस समय पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान भारत से बहुत प्यार करता है, आओ खुले दिल से मिलें..उसी समय सीमा पर पाक सेना सीज फायर का उल्लंघन कर रही थी और जबरदस्ती भारत पर गोले बरसा रही थी।

शरीफ और उनके तंत्र में अंतर

शरीफ और उनके तंत्र में अंतर

चैनल के जरिये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि भारत-पाक के रिश्ते शांति और वार्ता से सुलझेंगे इसलिए हमें आपस में मिलकर इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए..ठीक उसी समय पाकिस्तान का विदेश विभाग इस्लामाबाद में तैनात भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर गोपाल बाग्ले को शरीफ के नुमांइदे ने तलब किया और कहा कि सीमा पर जवाबी कार्रवाई हो रही है।

मुख में राम बगल में छूरी...

मुख में राम बगल में छूरी...

विश्वस्तर पर पाकिस्तान, भारत को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिये जाने की वकालत करता है वहीं दूसरी ओर शरीफ के कैबिनेट के लोग कहते हैं कि सीमा रेखा पर हम चीजों की आवाजाही को रोक सकते हैं। जिसकी वजह से भारत को ही नुकसान होगा।

कब मिलेगा शहीद हेमराज का सिर वापस?

कब मिलेगा शहीद हेमराज का सिर वापस?

एलओसी पर पाकिस्तान की सेना घुसपैठ का काम करती हैं, जिसे रोकने पर हमारे देश के वीर बेटे हेमराज का सिर पाकिस्तानी सेना कलम करके ले जाती है, जिसके जवाब में शरीफ साहब सीधे तौर पर करते हैं कि जो कुछ भी हुआ है उसकी जांच की जायेगी लेकिन यह कोई बर्बरता नहीं है। लेकिना ना तो इस मामले की जांच हुई और ना ही होने के आसार है।

पाकिस्तान ने चार दिन में 8 बार तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तान ने चार दिन में 8 बार तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तान ने चार दिन में 8 बार तोड़ा सीजफायर तोड़ा है और लगातार उसकी नापाक हरकत जारी है, उसे रोकने के बजाय पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ टीवी चैनलों पर भारत को नसीहत देते फिर रहे हैं कि युद्ध किसी मसले का हल नहीं है, इसलिए आपसी भाईचारे से मसले को सुलझाना होगा? आखिर क्यों नहीं वह अपनी सेना को हमला ना करने आदेश दे रहे हैं? आखिर नवाज शरीफ दो तरह की बातें क्यों कर रहे हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+