छत्तीसगढ़ : पुलिस और नक्सलियों में हुई मुठभेड़

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को जिला मुख्यालय से जिला पुलिस बल व सीएफ के जवान दुधावा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में गश्त पर निकले थे। जवान रात भर तलाशी करने के बाद सुबह जब छिंदखडक के पहाड़ी के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद कुछ बंदूकधारी नक्सलियों ने गश्त कर वापस लौट रहे जवानों पर फायरिंग कर दी।
इसके जवाब में पुलिस पार्टी ने मोर्चा संभाल कर जवाबी फायरिंग की। इस दौरान 70 से 100 राउंड गोलियां चली। पुलिस बल को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले।
पुलिस दल ने इसके बाद क्षेत्र में आस पास और नक्सलियों के होने की सूचना पर तलाशी अभियान में जुट गई। एसपी राजेंद्र दास ने बताया कि पुलिस बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इसमें बल के सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी तरह की क्षति की कोई सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications