हैदराबाद में नरेंद्र मोदी की रैली का लाइव वीडियो

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान का बिगुल फूंकने के लिये हैदराबाद पहुंचे गुजरात के मुख्‍यमंत्री व चुनाव समिति के चीफ नरेंद्र मोदी को सुनने के लिये 50 हजार से अधिक नौजवान लाल बहादुर शास्‍त्री स्‍टेडियम में एकत्र हुए हैं। बहुत जल्‍द मोदी का भाषण शुरू होगा। मोदी की रैली का लाइव वीडियो आप यहां देख सकते हैं। अब मोदी स्‍टेडियम भी पहुंच चुके हैं।

नरेंद्र मोदी आज पहली बार किसी आमसभा में हिस्सा लेने के लिये हैदराबाद पहुंचे। स्‍टेडियम के अंदर अगर 50 हजार लोग मौजूद हैं, तो स्‍टेडियम के बाहर भी संख्‍या इससे कम नहीं। कुल मिलाकर करीब एक लाख लोग मोदी को सुनने के लिये यहां आये हैं। 'नव भारत युवा भेरी' शीर्षक वाली इस रैली में मोदी का लक्ष्य युवा हैं। रैली की सुरक्षा के लिये 50 हजार के करीब पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

मोदी के हैदराबाद पहुंचने पर यहां भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी और वरिष्ठ नेता बंदारू दत्तात्रय, विद्यासागर राव और अन्य ने उनका स्वागत किया। उसके बाद मोदी पार्क हयात होटल चले गए, जहां वह सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रतिनिधियों व तेलुगू फिल्म जगत के प्रतिनिधियों तथा उद्योगपतियों के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद मोदी, केशव मेमोरियल विद्यालय में वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

<center><center><center><iframe width="640" height="360" src="http://www.youtube.com/embed/yk_lR88bpsg?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center>

स्टेडियम में 75,000 लोगों के बैठने की क्षमता है, जबकि ऑनलाइन ही 90,000 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। स्टेडियम के बाहर 12 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि प्रवेश से वंचित लोग मायूस न हों। भाजपा इस सभा में आने वाले सभी सहभागियों से पांच रुपये एकत्रित कर रही है। बताया गया कि यह धनराशि उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों को दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+