फरीदाबाद में सेक्स रैकेट का खुलासा, 8 कॉलगर्ल्स गिरफ्तार
फरीदाबाद। कार में जिस्म का कारोबार, ये सुनकर आपको अजीब जरूर लगेगा मगर ये सच है। राजधानी दिल्ली से लगे हरियाणा के फरीबाद जिले में पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने 8 कॉलगर्ल्स और 6 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मौके से कई ऐसी चीजें बरामद हुई हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सेक्स रैकेट के तार काफी लंबे हैं। पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है और ये उम्मीद की जा रही है कि इस संबंध में और भी चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। फिलहाल गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ की जा रही है।
फरीबाद सेंट्रल थाना पुलिस को उसके मुखबिर ने सूचना दी कि हरियाणा टूरिज्म के मेग्पाई से सटे सेक्टर- 16 की मार्केट में एक बड़े सेक्स रैकेट जोरो से चल रहा है। पुलिस ने सूचना पर जब छापेमारी की तो जिस्म का गोरखधंधा चलाने वालों के साथ ही साथ इस धंधे में लिप्त 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि नकली ग्राहक बनकर उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि दलाल लड़कियों को कार में बैठकार ले जाते थे और फिर उन्हें ग्राहकों के साथ भेज देते थे।













Click it and Unblock the Notifications