शादी न करने की बात पर अटल राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता अभी कुछ समय पहले ही सस्ते भोजन पर बयान देकर चर्चा में रह चुके हैं, जब राज बब्बर ने कहा था कि मुंबई में कोई भी आदमी 12 रूपये में भरपेट खाना खा सकता है। वहीं फारूक अब्दुल्ला का कहना था कि एक रूपये में भी भरपेट खाना खाया जा सकता है। इन बयानों को लेकर मीडिया में कांग्रेस और नेताओं की लोगों ने तीखी आलोचना की थी। जिससे इन नेताओं को विवादों में रहने के बाद चर्चा मिली थी।
अब कांग्रेस के एक अन्य नेता स्वराज वाल्मीकि ने राहुल गांधी को लेकर एक विवादास्पद बयान दे दिया है। स्वराज ने कहा है कि राहुल गांधी बहुत महान आदमी हैं, उन्होने काफी बलिदान किया है। स्वराज के अनुसार राहुल ने आजीवन अविवाहित रहने का फैसला किया है। स्वराज ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का उदाहरण देकर कहा है कि उन्होने भी शादी नहीं की थी।

स्वराज ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के नव निर्वाचित सचिव हैं। हालांकि बाद में स्वराज ने यह भी बताया कि वह राहुल गांधी से नहीं मिले हैं। उन्होने अखबारों में आ रही खबरों के आधार पर ये बातें कही हैं।
राहुल गांधी को अभी आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारियां देते हुए पार्टी का महासचिव बनाया गया हैं। शादी के बारे में राहुल ने मीडिया में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications