एक्सीडेंट में घायल हुई, 'आप' की प्रत्याशी का निधन

उनके साथ एक महीने पहले हुआ हादसा संदिग्ध था, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया था कि यह एक एक्सीडेंट नहीं बल्कि जानलेवा हमला था। पार्टी के ही एक नेता कुमार विश्वास का कहना है कि एक साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया था, क्योंकि इसके पहले भी एक स्थानीय विधायक ने उन्हें धमकी दी थी। उनके देहान्त के बाद पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अस्पताल में मौजूद थे।
संतोष काली के साथ एक महीने पहले उस समय दुर्घटना हुई जब वह अपने एक साथी के साथ बुलेट से जा रही थीं और कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास एक लाल रंग की एसयूवी ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। बुरी तरह जख्मी अवस्था में उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस एसयूवी चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
काली की मौत के बाद घटना के तूल पकड़ने की संभावना जताई जा रही है। काली सीमापुरी सीट से प्रत्याशी भी रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications