पाकिस्तान के टीवी शो में इनाम में मिलता है बच्चा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक टीवी शो जीतने वाले को जो इनाम दिया जाता है उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। दुनिया के सारे टीवी शो को पछाड़ते हुए पाकिस्तान का ये टीवी शो काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस शो की खियत है इसमें मिलने वाला इनाम।

इस टीवी शो में विजेताओं को ऐसा इनाम मिल रहा है, जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की होगी। पाकिस्तान टीवी पर टेलीकास्ट होने वाली 'अमन रजमान' नाम के एक लाइव टीवी शो में जीतने वाले को इनाम के तौर पर बच्चा दिया जाता है।

baby

पाकिस्तान के जियो नेटवर्क पर प्रसारित हो रहे शो में तीन बच्चे अब तक गोद दिए जा चुके हैं। इस शो को लेकर पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी बहस शुरू हो गई है कि क्या टीवी शो में किसी दूसरे तोहफे की तरह बच्चों को देना सही है।

विवादों के बाद शो के एंकर आमिर लियाकत हुसैन का कहना है कि शो के प्रतिभागियों को बच्चों को गोद देने का काम वह रेटिंग बढ़ाने के लिए नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि इनाम में मिलने वाला बच्चा कोई बेकार की चीज नहीं हैं और न ही कूड़ा हैं, हमने तो इन्हें कूड़ेदान से उठाकर जरूरतमंद दंपति को सौंपा है।

गौरतलब है कि शो में गोद दी गई फातिमा नाम की बच्ची को कराची के कूड़ेदान से एक एनजीओ ने निकाला। जहां एक ओर इनाम में बच्चा दिए जाने से इस शो की आलोचना कर रहे है को वहीं लावारिस बच्ची को नया जीवन देने के लिए बहुत लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

पाकिस्तान के बाल अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस टीवी शो पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि इस तरह लाइव टीवी पर बच्चे को तोहफे की तरह किसी को देना गलत परंपरा की शुरुआत है। अगर बच्चों को गोद देना ही था तो चुपचाप भी दिया जा सकता था, ताकि उन्हें आगे चलकर समाज के ताने न सुनने पड़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+