फॉर्मूला-1 इंडियन ग्रां प्री का सबसे सस्‍ता टिकट 1,500 रुपये

भारत में होने वाले फॉर्मूला-1 रेस इंडियन ग्रांप्री. के आयोजकों ने पहली बार रेस के लिए एकदिवसीय और तीनदिवसीय टिकटों की बिक्री शनिवार को एकसाथ शुरू की है, जिसमें रविवार के लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1,500 रुपये रखी गई है। टूर्नामेंट के लिए तीन दिवसीय सबसे सस्ते टिकट की कीमत 2,000 रुपये है।

इंडियन ग्रांप्री के आयोजक जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (जीपीएसआई) का लक्ष्य बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने वाले टूर्नामेंट में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक से अधिक दर्शकों को आकर्षित करने का है। टूर्नामेंट के पहले आयोजन पर जहां 95,000 दर्शक आए थे, वहीं अगले वर्ष यानी पिछले वर्ष दर्शकों की संख्या घटकर 60,000 पहुंच गई।

f1-indian-gp-ticket-booking-starts-rs-1500

इसी वजह से आयोजकों ने इस बार मुख्य दर्शक दीर्घा के लिए वैकल्पिक टिकटों की व्यवस्था की है। रेस के स्टार्ट और फिनिश लाइन के नजदीक की सीटों के लिए तीन दिवसीय टिकटों की कीमत 21,000 रुपये तथा सिर्फ रविवार के टिकट की कीमत 12,000 हजार रुपये रखी गई है।

मुख्य दर्शक दीर्घा के सबसे ऊपरी हिस्से के टिकटों की कीमत तीन दिन के लिए 15,000 रुपये तथा सिर्फ रविवार के लिए 10,000 रुपये रखी गई है। जेपीएसआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर गौड़ ने कहा, "फॉर्मूला-1 के प्रशंसकों के लिए यह खुशी की बात है कि हमने सत्रीय टिकटों के साथ ही इसके लिए भी टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। हमने अधिक से अधिक दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ऐसा किया है।"

टिकटों की खरीद बुक माई शो डॉट कॉम के जरिए ऑनलाइन की जा सकती है। इसके अलावा मर्सिडीज बेंज के दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे और चंडीगढ़ में स्थित डीलरशिप केंद्रों से भी की जा सकती है।

Photos• आधे लोगों ने किया कार में सेक्‍स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+