‘आप’ की टिकट पर मुलायम के खिलाफ चुनाव लड़ें दुर्गा: अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने आईएएस की निलंबित अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से अपील की कि वह केंद्रीय सेवा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के खिलाफ उनकी संसदीय सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ें।
'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह उसी भ्रष्ट व्यवस्था से इंसाफ मांग रही है जिसके खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी और जो उनके खिलाफ है। केजरीवाल ने दुर्गा शक्ति ने अपील करते हुए कहा कि दुर्गा के चुनाव पर उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि वह जीत हासिल करें और संसद जाकर ऐसे कानून बनाएं जिनसे एक भ्रष्ट सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली ईमानदार अधिकारी का संरक्षण हो। गौरतलब है कि नोएडा के एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को उनके पद से निलंबित कर दिया था। जिसके बाद से सियासी बवाल शुरु हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications