डंके की चोट पर बोले यशवंत सिन्हा- नरेंद्र मोदी ही होंगे पीएम
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तौयारियों में जुट गई है। इस साल होने वाले 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी काफी चुस्त-दुरुस्त दिख रही है। भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को 2014 के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी बना दिया है। भाजपा जानती है कि इस वक्त देश में मोदी की लहर दौड़ रही है। ऐसे में भाजपा मोदी की लोकप्रियता को मुद्दा बनाकर सत्ता के कुर्सी पर काबिज होना चाहती है। मोदी के हाथों में भाजपा की डोर बंधी है और इसी डोर को थामकर भाजपा 4 विधानसभा चुनाव और 2014 की मिशन फतह करना चाहती है।
भाजपा जानती है कि मोदी की उनकी डूबती नैया को किनारा लगा सकते है। शायद यहीं वजह है कि कुछ दिन पहले तक जो पार्टी नेता मोदी के नाम पर नाक-मुंह चिढ़ाते थे, आज को मोदी के तारिफों में कसीदें पढ़ रहे है। ऐसे ही वरिष्ठ नेताओं में यशवंत सिन्हा भी शामिल है। कुछ दिन पहले तक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा नेता यशवंत सिन्हा का अचानक मोदी-प्रेम उमड पडा है। उन्होंने ताल ठोककर दावा किया है कि देश के अगले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही होंगे।

यशवंत सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं दबे छुपे नहीं, बल्कि डंके की चोट पर कहता हूं कि अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। यूं तो यशवंत सिन्हा लालकृष्ण आडवाणी खेमे के माने जाते हैं और मोदी के नाम पर पहले भी कई बार वो असहमति जता चुके है। मोदी की उम्मीदवारी पर परोक्ष रूप से सवाल उठा चुके सिन्हा ने गोवा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं होने पर दलील देते हुए कहा था कि मुझे "नमो"निया नहीं हुआ है और मैं किसी दूसरी वजह के कारण गोवा नहीं जा रहा।
अब यही यशवंत सि्हा मोदी को अगला प्रधानमंत्री बता रहे है। सिन्हा ने जहां मोदी के नाम पर अपनी हामी भरते हुए उन्हें पीएम बताया तो वहीं बिहार के पटना साहिब से सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को संभल कर बोलने की नसीहत दी। यशवंत सिन्हा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ पर सोच-समझकर कर करनी चाहिए। वहीं यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि यह सरकार बस किसी तरह चुनाव जीतना चाहती है। सिन्हा ने कहा कि भाजपा को आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications