दिल्ली में मिड डे मील चखने से प्रिसिंपल और टीचर बीमार

लेकिन सरकार के ये नियम ही दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के प्रिसिंपल और 1 टीचर के लिए जानलेवा साबित हो गया। इस हादसे ने स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील की हकीकत सामने ला दी है। दिल्ली नगर निगम के स्कूल में मिड डे मील खाने से प्रधानाचार्य व मध्याह्न भोजन प्रभारी समेत तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
पहले तो उन्हे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन प्रिंसिपल की तबियत बिगड़ते देख उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर है।
दरअसल रोहिणी सेक्टर-21 स्थित नगर निगम के प्राथमिक बाल विद्यालय में 600 से अधिक बच्चों को बांटने के लिए हलवा और चना लाया गया था। भोजन बांटने से पहले प्रधानाचार्य उषा मेहता, मिड-डे मील की विद्यालय प्रभारी सोनिका दहिया व सहयोगी सीमा ने उसे खाया। कुछ देर के बाद सोनिका को चेहरे पर भारीपन का एहसास हुआ। उसके साथ प्रधानाचार्य और सहयोगी सीमा की तबीयत भी बिगडऩे लगी। इलाज के लिए उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं इस घटना के बाद खाने के नमूमों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। उत्तरी दिल्ली के महापौर ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications