ममनून हुसैन होंगे पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में पीएमएल-एन के प्रत्याशी मनमून हुसैन ने बाजी मारी है। आज सुबह संसद भवन और चारों प्रांतीय विधानसभाओं में 10 बजे मतदान शुरू हुआ, जिसमें से 277 वोट मनमून को और 34 वोट इमरान के उम्मीदवार को मिले।
पाकिस्तान में सत्तारूढ़ दल मुस्लिम लीग-नवाज ने वरिष्ठ नेता मनमून को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने पूर्व न्यायाधीश वजीउद्दीन अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया था।

मनमून का जन्म एकीकृत भारत के आगरा में हुआ था। मजमून अभी पाक के राष्ट्रपति पद के लिए शपथ नहीं लेंगे क्योंकि वर्तमान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications