आंध्रा के लिये ऐतिहासिक दिन, तेलंगाना को मिली हरी झंडी

प्रधानमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। बैठक में एनसीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, रालोद समेत कई घटक दल के नेता मौजूद थे। इस बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अलग राज्य पर अपनी राय रखी। इस बैठक के तुरंत बाद कांग्रेस कमेटी की बैठक शुरू हुई। यह बैठक सोनिया गांधी के आवास पर चल रही है। उधर टीआरएस के चीफ के चंद्रशेखर की बेटी के कविता राव ने यूपीए के इस निर्णय का खुलकर स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि हम इस फैसले से काफी खुश हैं। इससे पहले आज दिन भर सियासी सरगर्मियां जारी रहीं। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहले पीएम से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी इस मुद्दे पर चर्चा की। आंध्र प्रदेश के सांसदों ने भी कांग्रेस महासचिव और आंध्र के प्रभारी दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। सूबे के मुख्यमंत्री किरण रेड्डी भी इस वक्त दिल्ली में ही हैं।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ सांसद अलग तेलंगाना बनाए जाने के खिलाफ हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने नाराज सांसदों को साफ कर दिया है कि तेलंगाना हर हाल में बनकर रहेगा। साथ ही ये भी कहा है कि सांसदों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा। उधर अलग तेलंगाना के विरोध में रॉयलसीमा और महाराष्ट्र-हैदराबाद सीमा के पास भी आंदोलन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications