इराक: सिलसिलेवार कार बम धमाकों में 44 मरे, 143 घायल

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद और दक्षिण पूर्व शहर कुट में सोमवार तड़के हुए श्रृंखलाबद्ध कार बम विस्फोटों में कम से कम 44 लोग मारे गए हैं और 142 घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बगदाद के विभिन्न हिस्सों में 12 कार बम धमाके हुए। इनमें 44 लोगों की मौत हुई और 142 जख्मी हो गए। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि बगदाद से 170 किलोमीटर दक्षिणपूर्व स्थित कुट में पांच कार बम धमाकों में चार लोगों की मौत हुई और 25 घायल हो गए।

मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इराक में हाल के दिनों में हिंसा की गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है। देश की स्थिति 2006-07 के जैसी हो गई है, जब हिंसा में मौतों की संख्या कभी-कभी महीने में 3,000 से अधिक हो जाती थी।

Iraq car bombings leave 44 dead

अभी कुछ दिनों पहले की बात करें तो इराक में राजधानी बगदाद सहित विभिन्न स्थानों पर हुए बम हमलों में 32 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 96 घायल हो गए थे। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक न्यू बगदाद जिले के बगदाद शहर में हुए कार बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। हमला शनिवार को उस वक्त हुआ, जब रमजान के नियमित उपवास के बाद लोग खरीदारी के लिए बाजार गए थे या वे कॉफी शॉप में बैठे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+